पीएनबी का सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

बीकानेर@जागरूक जनता। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल प्रमुख संजीव सिंह की अगुवाई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज़ मंगलवार को भ्रमण पथ पर वॉकेथोन के माध्यम से किया गया।
पीएनबी मंडल प्रमुख सिंह ने बताया कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इसका विषय ‘स्वतंत्र भारत@75 :सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’ है। उप मंडल प्रमुख विष्णु बाना ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पीएनबी द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे भ्रष्टाचार निरोधी मुद्दों पर निबंध व वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चंद्रकांत व्यास और रामप्रताप गोदारा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक स्नेह कुमार सिंघल, मुख्य प्रबंधक नागेश कुमार कंसल, हेमंत सोनगरा, मोहम्मद आदिल, राधेश्याम सुथार, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र गहलोत, वरिष्ठ प्रबंधक कनक कुमार श्यामसुखा, चेतराम, लव बंसल, मनीष सैनी, वासदेव खत्री, सुदर्शन आसोपा, संजय सोनी, विवेक पचेरा, मुकेश कोष्टा, राकेश कुमार, रमेश खत्री, अमित कुमार, विपिन वर्मा, हर्ष कुमार सोनल, कवीश कंकर, नरेंद्र राव, अरविंद निर्मल, अमित वर्मा, मधुसूदन किराडू, परीक्षित भार्गव, विकास टेलर एवं अभिषेक भोजक मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...