बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान में 291 मामलों में वसूले डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना राशि

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर 23 अक्टूबर को श्रीमती सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-सूरतगढ,सूरतगढ़ – हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर  सघन टिकट अभियान चलाते हुए  बिना टिकट यात्रा के कुल 280 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,52,885/- वसूले  गए तथा बिना मास्क के 05 मामलों से रु. 500/- व गंदगी फैलाने के 06 मामलों से रु. 600/- सहित कुल 291 मामलों से कुल रु. 1,53,985/- वसूले  गए । बीकानेर मंडल द्वारा  बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने  हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...