आयोग अध्यक्ष श्रीमती बेनीवाल ने किया पोस्टर्स का विमोचन

आयोग अध्यक्ष श्रीमती बेनीवाल ने किया पोस्टर्स का विमोचन

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने मंगलवार को उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित चाइल्डलाइन परियोजना के दो पोस्टर्स का विमोचन किया।
श्रीमती बेनीवाल ने ‘बाबुल छोटी सी उमर में परनाइज्यो मती ना’ और ‘क्या मुझे बचपन सुरक्षित, स्वच्छ मिला’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है। किसी भी स्तर में इसे प्रोत्साहन नहीं मिले, इसके प्रति जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बेहतर बताया।
चाइल्ड लाइन समन्व्यक चेनाराम बिश्नोई ने बताया कि बाल विवाह और सुरक्षित बचपन से संबंधितयह पोस्टर स्कूलों में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव रमेश सारण ने गुलदस्ता देकर आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान ट्रस्ट के रेवंतराम, राजकुमार, अल्ताफ हुसैन, काउंसलर सरिता राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...