सरकार का दावा- प्याज की कीमतें कम, फरवरी तक सरसों तेल भी होगा सस्ता

नई दिल्ली। प्याज और सरसो के तेल की कीमतों पर केंद्र सरकार की ओर से अहम बयान आया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने बताया है कि प्याज की कीमतें कम हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों में हमने असाधारण वृद्धि नहीं देखी है। राज्यों की भी यही राय है।

सुधांशु पांडे ने बताया कि प्याज के निर्यात को प्रतिबंधित करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। सुधांशु पांडे के मुताबिक हम राज्यों को 26 रुपये किलो प्याज दे रहे हैं। सरकार की ओर से ये बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में प्याज 60 रुपए किलो खुदरा कीमत पर बिक रहा है। वहीं, खराब मौसम की वजह से इस बात की भी आशंका की जा रही है कि दिवाली बाद प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

सरसो तेल की कीमतों पर क्या बोले: सुधांशु पांडे ने बताया कि सरसों के तेल का उत्पादन करीब 10 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। हम फरवरी तक सरसों के तेल की कीमतों में कमी देख सकते हैं। सुधांशु पांडे के मुताबिक राज्यों के साथ मिलकर भारत सरकार अन्य देशों की तुलना में कमोडिटी की कीमतों को काफी तेजी से काबू कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...