भोलासर में छोटी बच्चियों से केक कटवाया

श्रीकोलायत @ जागरूक जनता। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत किए गए कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा 6 माह से छोटी बालिकाओं को बेटी जन्म उत्सव कार्यक्रम के तहत के कटवाया गया और परिजनों को बेबी किट व फलदार पौधे वितरित कर सम्मानित किया गया। सामाजिक परंपरा को रूपांतरित करते हुए बेटे के जन्म दिवस पर बजने वाली थाली को बेटी के जन्म पर भी बजाने की शुरुआत की गई । विभाग द्वारा समाज में चली आ रही घूंघट प्रथा को हटाने में महिलाओं की पहचान बनाने के लिए कैंप के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिला गौरा देवी का घूंघट हटाया गया और कैंप में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को घूंघट प्रथा उठाने के लिए शपथ दिलवाई गई । कैंप में ग्राम जन को बालिका शिक्षा एवं लिंगानुपात में सुधार हेतु जागरूक किया व प्रचार प्रसार किया गया । साथ ही महिला अधिकारिता महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कैंप में उपस्थित अधिकारीगण एसडीएम प्रदीप कुमार, उप निदेशक आईसीडीएस शारदा चौधरी , सीडीपीओ राजेश बीका , bdo दिनेशसिंह, तहसीलदार बिहारी लाल और महिला पर्यवेक्षक कल्पना स्वामी , विमला बिश्नोई मौजूद रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...