जयपुर में 100 रुपए 80 पैसे डीजल, 109 रुपए 97 पैसे पहुंची पेट्रोल की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हुए बदलाव का दिख रहा असर

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके बाद भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। बुधवार को जयपुर में डीजल की कीमत में 38 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 109 रुपए 97 पैसे, जबकि डीजल 100 रुपए 80 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गया है। जो इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है।

80 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार का कच्चे तेल की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई। कारोबार की समाप्ति के अवसर पर ब्रेंट क्रूड तो 81 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। जानकारों के अनुसार कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) 90 डॉलर तक जा सकता है। ऐसे में कच्चे तेल की मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में ये 80 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार बढ़ोतरी कर चुके हैं। जबकि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 फ़ीसदी की वैट में राहत भी दी थी। लेकिन यह राहत फ़िलहाल ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर साबित हो रही है। ऐसे में अब अगर आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कटौती करती है। तो पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आने की सम्भावना है।

26 राज्यों में पेट्रोल, 6 राज्यों में डीजल 100 के पार देश के 26 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पोंडेचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार है। वहीं डीजल की बात करें तो राजस्थान , छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ये अभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...