राजस्थान प्री-डीएलएड का परिणाम जारी:जनरल कैटेगरी में महेश खीचड़ , संस्कृत में मुस्कान ने हासिल किया प्रथम स्थान

23 हजार पदों के लिए 4 लाख 33 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

जयपुर @ jagruk janta। राजस्थान में 31 अगस्त को हुई प्री-डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सोमवार को शिक्षा संकुल में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विभाग की वेबसाइट पर इसे जारी किया। इस बार 23 हजार सीटों के लिए चार लाख 33 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

प्री-डीएलएड परीक्षा का परिणाम में इस बार जनरल कोर्स में पहले स्थान पर महेश, दूसरे पर रुद्रराम और तीसरे पर महेन्द्र रहे। वहीं संस्कृत कैटेगरी में पहले स्थान पर मुस्कान, दूसरे पर प्रियंका और तीसरे पर प्रभु नारायण रहे। जनरल और संस्कृत कॉमन कैटेगरी में पहले स्थान पर अभिषेक प्रजापति, दूसरे पर पुखराज और तीसरे पर सोनाली रहे। परीक्षा का आयोजन राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने किया था।

23 हजार सीटों पर प्रवेश होगा

प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। इस बार परिणाम के बाद डीएलएड पाठ्यक्रम की करीब 23 हजार सीटों पर प्रवेश हो सकेगा। प्री-डीएलएड परीक्षा 31 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 6 लाख 72 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। करीब 4 लाख 33 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया की इस साल परीक्षार्थियों की संख्या कम रही है। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमों में बदलाव के चलते कोर्ट में मामला लंबित है। ऐसे में अगर नए नियम लागू हुए तो इसमें और बदलाव हो सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...