ट्रक और वैन में भिड़ंत, 6 की मौत, बारां से सीकर रीट परीक्षा देने के लिए जा रहे थे, वैन में 11 लोग सवार थे

जयपुर। जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह NH -12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार चाकसू के NH12 पर निमोडिया कट के पास यह सड़क हादसा हुआ है। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चालक सहित 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल 5 परीक्षार्थियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सभी परीक्षार्थी बारां जिले के आसपास के बताए जा रहे हैं। ये सभी बारां से सीकर में परीक्षा देने के लिए रवाना हुए थे। वहीं, चाकसू पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414