जयपुर साइकिल उत्सव की शुरूआत आर्ट ओंन साइकिल के साथ मिस राजस्थान गर्ल्स ने की शुरुआत

  • 25 सितम्बर को होंगे जयपुर साइकिलिंग अवार्ड
  • एयु बैंक जयपुर साइक्लोथॉन वर्चुअल एडिशन रविवार 26 सितंम्बर को पुरे देश से जुड़ेंगे 10000 से ज्यादा साइकिलिस्ट करेंगे वर्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेट

जयपुर @ jagruk janta। आईआईइएम्आर , जयपुर जिला वैश्य फेडरेशन सेंट्रल और रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली एयु बैंक जयपुर साइक्लोथॉन के तीन दिवसीय साइकिल उत्सव की शुरुआत आज मिस राजस्थान गर्ल्स ने आर्ट ओन साइकिल के साथ की जिसमे नए और पुराने ज़माने की साइकिलस पर जयपुर के जाने माने आर्टिस्ट ने क्लानेरी आर्ट गेलेरी के समन्वय से साइकिल को अलग अंदाज में पेश किया . इस मोके पर एयु बैंक जयपुर साइक्लोथॉन की टी शर्ट का अनावरण भी किया गया जिसमे जयपुर साइक्लोथॉन के फाउंडर मुकेश मिश्रा , आयोजन समिति के चेयरमैन सुधीर जैन गोधा , रोटरी क्लब जयपुर सिटिज़न के प्रेसिडेंट मनोज जैन , जयपुर जिला वैश्य फेडरेशन सेंट्रल के अशोक जैन हरकावत , रोटरी क्लब जयपुर विजन के सचिव तरुण शर्मा जैन सिटिज़न फाउंडेशन के जे के जैन , संजय पाबुवाल , इंटरनेशनल ज्वेलरी फेशन डिजाइनर नरिशंत शर्मा, मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा , कलानेरी आर्ट गेलेरी के निदेशक विजय शर्मा ,एडवोकेट कमलेश शर्मा, सुनील शर्मा मोजूद रहे

आयोजन समिति के चेयरमैन सुधीर जैन गोधा और एयु बैंक जयपुर साइक्लोथॉन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया की 25 सितम्बर को 3 बजे कलानेरी आर्ट गेलेरी में जयपुर साइकिलिंग अवार्ड का आयोजन होगा जिसमे जयपुर के प्रमुख साइकिलिस्ट का सम्मान किया जायेगा तथा साइकिलिंग से देश और दुनिया पूरी तरह बदल सकती है इसी मेसेज के साथ वर्ल्ड टूरिज्म डे को सेलिब्रेट करते हुए पुरे देश से 10000 से ज्यादा साइकिलिस्ट 26 सितंम्बर को एक साथ एयु बैंक जयपुर साइक्लोथॉन के वर्चुअल तीसरे संस्करण का हिस्सा बनेगे .

एयु बैंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट सौरभ ताम्बी ने कहा की आपकी सेहत का संतुलन आपके दम से है ,इसलिए साइकिल को अपनी आदत बनाओ ,क्यूंकि बदलाव हम से है और एयु बैंक हमेशा अच्छे बदलाव को आगे बढ़ने की कोशिश करता है और जयपुर साइक्लोथॉन से जुड़ना भी एयु बैंक की इसी पहल का हिस्सा है.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...