बिजली पोल के करंट की चपेट में आने से तीन गौवंश की मौत,जनप्रतिनिधियों से हुई वार्ता में कंपनी ने की मुआवजे की घोषणा

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में अल सुबह बिजली पोल की चपेट में आने से तीन गौवंश की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आक्रोश जताते हुए पुलिस को बुला लिया । घटना आज अलसुबह रानी बाजार चोपड़ा कटला के पीछे के क्षेत्र की है। यहां एक लोहे के बिजली पोल से करंट लगने से यह घटना हुई है। तीनों मृत गौवंश सांड थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, बजरंग दल संभाग संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत, युधिष्ठिर सिंह भाटी, उप महापौर राजेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा मय पुलिस जाब्ता पहुंचा। बिजली कंपनी के अधिकारी अर्पण दत्ता को मौके पर बुलाया गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि पोल के तारों से स्पार्किंग हो रही थी। एक दिन पहले ही शिकायत कर दी थी, मगर समाधान नहीं हुआ। यहां लगी रोड़ लाइट का स्विच भी इसी पोल पर लगा है, जिसे एक व्यक्ति रोज बंद और चालू करता है। सुबह लाइट बंद करने के समय से पहले ही गौवंश करंट की चपेट में आ गया। गौवंश चपेट में नहीं आता तो वह व्यक्ति चपेट में आ जाता। यहां करीब दस बिजली पोल है तथा सभी लोहे के हैं, इसी वजह से करंट का खतरा भी अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ता में तीन बिजली पोल अभी तुरंत ही बदलने का आश्वासन दिया गया है, वहीं शेष बिजली पोल अगले 2-3 दिन में बदल दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीनों गौवंश की मौत पर गौशाला को मुआवजे की मांग की गई। बताया जाता है कि कंपनी ने गौशाला को 75 हजार रूपए मुआवजा देने पर सहमति जताई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...