चित्तौड़गढ़ में वर्षा का दौर ज़ारी, जलस्रोतों में हुई पानी की आवक

चित्तौड़गढ़ @ jagruk janta. जिले में वर्षा का दौर जारी है, इसी के चलते जल स्त्रोतों में लगातार पानी की आवक जारी है। सोमवार को जिले भर में बारिश का दौर जारी रहा। शहर में सोमवार को 12 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं जिले के सबसे बड़े गंभीरी डैम में 13 एमएम वर्षा दर्ज की गई। गंभीरी डैम के छलक जाने से डेढ़ फीट की चादर चल गई।
जिसके बाद लगातार पानी की आवक होने से सोमवार शाम को डैम के चार छोटे गेट डेढ़ मीटर तक खोल दिए गए। जिसके बाद शहर के बीच से गुजरने वाली गंभीरी नदी में लगातार पानी की आवक होने लग गई। वहीं बस्सी डैम में 2 एमएम, घोसुंडा डेम में 0.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। निकटवर्ती ओराई बांध में 3 इंच की चादर पहले से ही चल रही है। जिले में अभी तक 676.55 एमएम कुल वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
जोकि औसत वर्ष के नजदीक हैं। वही मंगलवार को भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...