उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार से

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार से

बीकानेर@जागरूक जनता। रसद विभाग की 107 रिक्त अथवा नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारम्भ होगी। जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) भागूराम महला ने बताया कि चार दिन चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत मंगलवार को प्रातः 11 बजे से श्रीडूंगरगढ़ तहसील की उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। वहीं 22 सितम्बर को प्रातः 11ः30 बजे नोखा, 23 को कोलायत एवं बज्जू तथा 24 को प्रातः 11ः30 बजे लूणकरणसर एवं दोपहर 3 बजे से खाजूवाला, छत्तरगढ़ एवं पूगल तहसील के उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के समस्त आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया है। यदि किसी आवेदक तक किसी कारण से बुलावा पत्र नहीं पहुंच सका है, तो वह अपने समस्त दस्तावेज लेकर कार्यालय में निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...