मुख्य सचिव का किसी ने राजस्थानी सुर में किया स्वागत तो किसी ने पुरानी यादें ताजा करवाई,जताया सभी का आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य बीकानेर दौरे पर है । शुक्रवार को जनसुनवाई व संभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठके ली गई। इसी क्रम में आमजन व स्थानीय नेताओं का आर्य से मुलाकात का भी दौर जारी रहा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हसन अली गौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आर्य का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें साफा पहनाया । गौरी ने आर्य को पुरानी यादें ताजा करवाते हुए बताया कि बीकानेर के जिला कलेक्टर कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा बंगला नगर में बिजली सड़क जैसे विकास कार्य प्रमुखता से करवाये गए थे,जिस पर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता जताते हुए गौरी सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर
देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने मुख्य सचिव आर्य का राजस्थानी सुर में स्वागत किया । इस मौके पर अकरम समा देहात अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इंडियन युथ पावर के सरंक्षक और सचिव शहर कांग्रेस बीकानेर अब्दुल रहमान लोदरा व अविनाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...