मिलट्री मूवमेंट की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी महिला एजेंट को भेज रहा भारतीय जासूस चढ़ा मिलट्री इंटेलिजेंस के हत्थे

झुंझुनूं@जागरूक जनता। राजस्थान इंटेलिजेंस व जयपुर मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने झुंझुनू से एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना की गोपनीय जानकारी पहुंचा रहा था। युवक को चिड़ावा के समीप नारायण कस्बे से गिरफ्तार किया गया है । सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक संदीप नरहड़ क्षेत्र में आर्मी कैंप के बाहर इंडेन गैस एजेंसी चलाता है । गैस सप्लाई के चलते युवक का कैंपस में आना जाना था । इसी दौरान संदीप सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट के संपर्क में आया, और सेना से जुड़ी छोटी मोटी सूचनाएं महिला एजेंट को देने लगा । अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी संदीप ने इस काम के बदले लाखों रुपए लिए हो । खुफिया एजेंसियों ने संदिग्ध जासूस संदीप को तीन दिन पहले झुंझुनू के कस्बे से गिरफ्तार किया था जंहा से उसे जयपुर पूछताछ के लिए ले जाया गया । इसके बाद आज गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...