कर्ज चुकाने के लिए बड़ी तादाद में गोदाम से पार किये लहसुन के कट्टे, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, देखे वीडियो

बारां@जागरूक जनता। शातिर अपराधी नित नए तरीके ईजाद कर रहे है जंहा एक ऐसा ही मामला जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र से सामने आया है । पुलिस रिपोर्ट के अनुसार थाना इलाके में जय बाबा ट्रेडिंग कंपनी का लहसुन का गोदाम है, जिसमे बीती 12 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोर गोदाम से 48 कट्टे लहसुन के चुरा ले गए । इस आशय की लिखित रिपोर्ट गोदाम मालिक भगवान पुत्र बृजमोहन ने थाने में दर्ज करवाई । पुलिस ने मामले में भादसं 380 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की । जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित करने के निर्देश दिए । इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के निकटतम सुपरविजन मे सहायक पुलिस अधीक्षक ओमेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन मे रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छिपाबड़ौद के नेतृत्व मे थाना स्तर पर अलग-अलग टीमे गठित की गई । टीमों ने आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया और तकनीकी संसाधनों व सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की गई । जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के नाम पुलिस की टेबल पर थे। पुलिस टीम ने जिले की कृषि उपज मंडी में दबिश देकर लहसुन कांड में शामिल आरोपियों राहुल उर्फ रावल पुत्र बद्रीलाल राठौर निवासी नया मौहल्ला छीपाबडौद ,सोनू उर्फ कौशल पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी डूंगरी रोड छीपाबडौद ,शाबिर शेख पुत्र उस्मान भाई मुसलमान निवासी नया मौहल्ला छीपाबडौद , दिनेश रैगर पुत्र देवीलाल रैगर को लहसुन से भरी पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों से अन्य वारदातों के सम्बन्ध मे गहन अनुसंधान जारी है । पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई तो जो आरोपियों ने उगला उससे पुलिस के अधिकारी दंग रह गए ।

कर्ज चुकाने के लिए रची लहसुन की चोरी

पकड़े गए आरोपियों शाकिर शेख, सोनू उर्फ कौशल, राहुल उर्फ रावल लहसुन मंडी छीपाबडौद मे हम्माली का काम करते थे । वारदात का मास्टर माइंड शाकिर शेख ने परिवादी भगवान तेली के गुलखेडी रोड स्थित लहसुन के गोदाम मे लहसुन की गाडियां भरवाने का काम किया था । आरोपी शाकिर शेख परिवादी भगवान तेली के गोदाम मे आने जाने के रास्तो से भलीभांति परिचित था ।  मुलजिम शाकिर शेख ने लोगो से ज्यादा ब्याज दर पर कर्जा ले रखा था उस कर्जे को चुकाने के लिये मुलजिम शाकिर शेख ने राहुल उर्फ रावल , सोनू उर्फ कौशल व दिनेश रैगर को अच्छे पैसे देने का प्रलोभन देकर उक्त तीनो के साथ मिलकर परिवादी भगवान तेली के गोदाम से रात्रि के समय लहसुन चुराने की योजना बनाकर 12 सितंबर को रात्रि लगभग 10 बजे शाकिर शेख , राहुल उर्फ रावल , दिनेश रैगर व सोनू उर्फ कौशल दिनेश रैगर की पिकअप लेकर फरियादी के गोदाम गुलखेडी पैट्रोल पम्प के पास पहुंचे जहां दिनेश रैगर ने शाकिर शेख , राहुल उर्फ रावल व सोनू उर्फ कौशल को गोदाम के पास उतारा और स्वंय कालाजी का बाग टांचा के पास पिकअप लेकर खडा हो गया । मुलजिम शाकिर शेख , राहुल उर्फ रावल व सोनू उर्फ कौशल ने गोदाम मे पीछे से प्रवेश कर लहसुन के कट्टे निकालकर खेतो के रास्ते से गोदाम से लगभग 100 मीटर दूर रोड के किनारे रख दिये रात्रि लगभग 2 बजे दिनेश रैगर को पिक अप लेकर बुलाया और पिक अप मे लहसुन के कट्टे भरकर बेचने की फिराक मे बारां चले गये । 

इस टीम को मिली सफलता

रामस्वरुप उ.नि. थानाधिकारी छीपाबड़ौद, हेडकांस्टेबल रमेशचन्द,अब्दुल वहीद,सत्येन्द्र साईबर सेल, कांस्टेबल
राजेन्द्र,बांके बिहारी,सौरभ सिंह,आनन्द आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...