दो दिवसीय टीकाकरण का मेगा कैम्प 17 व 18 सितम्बर को सुबह से लेकर सायं को वैक्सीन खत्म होने तक चलेगा टीकाकरण महाभियान

जालोर @ jagruk janta। जालोर जिले में 17 व 18 सितम्बर को सुबह से वैक्सीन खत्म होने तक मेगा वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित होगा। जिसमें जिले को मिले हुए 1 लाख 25 हजार वैक्सीनेशन डोज को इस दो दिवसीय वैक्सीनेशन मेगा कैम्प में टीकाकरण करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

        जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 75 हजार के विरुद्ध प्रथम डोज का टीकाकरण के तहत 8 लाख 8 हजार  लोगों का टीकाकरण कर 58.76 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है। निदेशालय  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय मेगा कैम्प के माध्यम से कार्ययोजना के आधार पर टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जायेगा। जिसकी खंडवार आहोर, भीनमाल, सांचौर व सायला के लिए 20-20 हजार, चितलवाना, जालोर व जसवंतपुरा के लिए 10-10 हजार, रानीवाड़ा के लिए 14 हजार तथा जिला अस्पताल के लिए 1 हजार सहित कुल 1 लाख 25 हजार के टीकाकरण का इस महाअभियान में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एवं अभियान के सफल संचालन हेतु प्रति कार्मिक लाभार्थियों के मोबिलाईजेशन हेतु भी लक्ष्य निर्धारित  किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, जीएनएम, सीएचओ, कोविड सहायक तथा आईसीडीएस के आशा सहयोगिनी व आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित ग्राम सेवक, पटवारी, जेटीए, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अभियान हेतु प्रति कार्मिक लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुमानित 12846 कार्मिकों द्वारा 1 लाख 34 हजार 740 लोगों को मोबिलाईज कर टीकाकरण करवाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिले में संचालित इस दो दिवसीय विशेष टीकाकरण महाअभियान मिशन मेगा वैक्सीनेशन की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं कार्ययोजना के अनुरूप टीकाकरण का लक्ष्य अर्जित करने की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है।

         जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस दो दिवसीय विशेष मेगा वैक्सीनेशन शिविर में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाकर वैश्विक महामारी कोरोना के विरुद्ध लडाई में  सहभागी बने।

        आरसीएचओ रमाशंकर भारती ने बताया कि जिला अस्पताल जालोर में प्रथम एवं द्वितीय डोज हेतु निर्धारित लक्ष्य 40 हजार 668 के विरुद्ध प्रथम डोज का 40 हजार 709 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और लक्ष्य के विरूद्ध 100.10 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...