पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर पुत्र की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

बीकानेर@जागरूक जनता। मोतीलाल ओझा सांगवेद प्रतिष्ठान के तत्वावधान में स्व. राजकुमार ओझा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विद्यासागर ओझा द्वारा लिखित पुस्तक Communication Skills In English का लोकार्पण नत्थूसर गेट के बाहर राजस्थान बाल मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा), प्राचार्य के.के.चौधरी, प्रभारी अधिकारी डॉ. आलोक व्यास व सीरिन क्लासेज के हेमन्त रंगा रहे। अतिथियों ने बताया की उक्त पुस्तक राजस्थान में 43 राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में से 40 महाविद्यालयों में अनवरत पढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम का आगाज पं अशोक ओझा ने सरस्वती पूजा व पितृ पूजा से किया। विश्व किर्तिमान बनाने वाले पवन व्यास का भी सम्मान मंच से किया गया। अंत मे पुस्तक के ही लेखक विद्यासागर ओझा द्वारा सभी आगन्तुको का धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर पुस्तक लेखक ओझा के परिवार जन के साथ-साथ  डॉ. ब्रजरत्न जोशी, राजकुमार, ललित, अशोक ओझा, श्याम ओझा, बद्री प्रसाद ओझा, शुशील जोशी राजेश जोशी, किशन हर्ष आदि कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा सांखी (अतुल्य बीकानेर) द्वारा किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...