भारतीय छात्र संसद में डूंगर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगा सौरभ

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के रा से यो समन्वयक डा. सत्यनारायण जाटोलिया ने बताया की  एनएसएस स्वयंसेवक सौरभ सैनी केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय तथा एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट पुणे के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे 11 वें भारतीय छात्र संसद कोंकलेव में भाग लेगा।

सौरभ इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले वक्ता के चयन के अंतिम राउंड तक भी पहुंचा था। यह हर साल पुणे में आयोजित होती है परंतु इस बार लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन आयोजित हो रही है इस कॉन्क्लेव में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एम वेंकैया नायडू (उपराष्ट्रपति भारत), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं धर्मेंद्र प्रधान जैसे दिग्गज अतिथि वक्ता के रूप में आ चुके हैं और इस वर्ष भी 100 से अधिक प्रसिद्ध व्यक्तित्व छात्रों को राजनीति के गुर सिखाएंगे ।इस कॉनक्लेव का उद्देश्य भारत के छात्रों में राजनीति के प्रति फैले भ्रम को दूर करना और उन्हें जागरूक करना है। इस वर्ष देश भर से सैकड़ों की संख्या में छात्र इस में भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि सौरभ पहले भी राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...