इस बार नहीं भरेगा पूनरासर हनुमान जी का मेला,जिला कलक्टर की समझाइश के बाद पुजारी ट्रस्ट ने लिया निर्णय

इस बार नहीं भरेगा पूनरासर हनुमान जी का मेला,जिला कलक्टर की समझाइश के बाद पुजारी ट्रस्ट ने लिया निर्णय

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड-19 संक्रमण की परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य सरकार के दिशा निर्देश एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की समझाइश को देखते हुए हुए मन्दिर श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट ने इस बार भादवा मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा और विजय प्रकाश बाफना ने शुक्रवार को जिला कलक्टर से मुलाकात के दौरान इस सम्बन्ध में पत्र सौंपा।
बोथरा ने बताया कि श्री पूनरासर हनुमानजी मंदिर का आगामी 14 सितंबर को भरने वाले भादवा मेले का आयोजन नहीं करने का पुजारी ट्रस्ट की मीटिंग में निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि इस बार पूनरासर हनुमान जी की आराधना एवं पूजा घर बैठकर ही करें। उन्होंने बताया कि इस दौरान धर्मशाला और भोजनशाला भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...