उच्च शिक्षा मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,राज्य राजमार्ग के रूप में क्रमोन्नत हुई मुख्य जिला सड़क

उच्च शिक्षा मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,राज्य राजमार्ग के रूप में क्रमोन्नत हुई मुख्य जिला सड़क

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्य जिला सड़क 35 (एमडीआर-35)बीकानेर-झझु-दासोड़ी-आउ-ओसियां को राज्य राजमार्ग (स्टेट हाइवे-136) के रूप में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस राज्य राजमार्ग से करमीसर, बच्छासर, कोलासर, अक्कासर, भोलासर, हाडला, झझु, खाखुसर, हदा, लम्माणा, खिन्दासर, दासोड़ी आदि गांव जुड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों की कुल 1 हजार 656 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण, अन्य जिला एवं मुख्य सड़कों को राज्य राजमार्गों में क्रमोन्नत किया था। इसमें बीकानेर की 93 किलोमीटर सड़क भी सम्मिलित थी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर उच्च शिक्षा मंत्री ने आभार जताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related