श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 53 वीं पुण्य तिथि

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पीपाड़ शहर द्वारा स्थानीय हिन्दू महासभा भवन में दीनदयाल उपाध्याय की 53 वीं पुण्य तिथि मनाई

पीपाड़ सिटी @ जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पीपाड़ शहर द्वारा स्थानीय हिन्दू महासभा भवन में दीनदयाल उपाध्याय की 53 वीं पुण्य तिथि मनाई। कार्यक्रम में पुष्पमाला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावाह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल बचपन से ही बहुत होनहार बालक थे, वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा भी पास की परंतु राष्ट्र सेवा के कारण उन्होंने इसका भी त्याग कर दिया वह समाज के अंत्योदय व मानव एकात्म वाद के प्रणेता रहे, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रचारक का जीवन जीया । मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा व पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुलीचंद सोनी ने भी उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह ने किया इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष बंशीलाल जीनगर, देवाराम जांगिड़, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- मेहराम गहलोत

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...