केंद्र हमारी सुनेगी, हमें कोई जल्दबाजी नहीं-टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को अलवर में सभा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

अलवर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार दोपहर अलवर पहुंचे। वे सीधे दिल्ली से अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के झालाटाला गांव में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। किशनगढ़बास में किसानों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। वरना आंदोलन खत्म नहीं होने वाला।

फसलों को आधे रेट में नहीं बेचा जाएगा
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान चाहते हैं कि सरकार कृषि कानून वापस ले। एमएसपी पर गारंटी कानून बना दे। स्वामीनाथन कमेटी रिपोर्ट को लागू करे। फसलों को आधे रेट में नहीं बेचा जाएगा। भूख पर देश में व्यापार नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार सुनेगी। हमें भी कोई जल्दबाजी नहीं है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानेगी।

झालाटाला में किसान सभा
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लक्ष्मणगढ़ के झालाटाला गांव में किसान सभा है। जहां सुबह से ही आसपास के किसानों का आना शुरू हो गया था। सुबह से दोपहर 12 बजे तक किसान नेता राकेश टिकैत के आने को लेकर असमंजस बना हुआ था। लेकिन दोपहर करीब एक बजे किसान नेताओं ने उनका आना सुनिश्चित किया।

भिवाड़ी में स्वागत के लिए नहीं रुके टिकैत
राकेश टिकैत दोपहर करीब डेढ़ बजे भिवाड़ी से होते हुए टपूकड़ा से तिजारा होते हुए निकले हैं। टपूकड़ों में कुछ किसान नेता उनके स्वागत करने के लिए भी खड़े थे। लेकिन, उनकी गाड़ी आगे निकल गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...