कंही पानी की कमी कंही खारा पानी, विधायक सिद्धि कुमारी की दो टूक सात दिन में हो समस्या का समाधान

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में हनुमान नगर में पानी की समस्या को लेकर आज भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने विधायक सिद्धि कुमारी से मिलकर अवगत करवाया अभियंता को लंबे समय से फोन द्वारा पानी की समस्या से अवगत करवाया जा रहा है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक साल से संतोषजनक जवाब ना देकर सिर्फ टालमटोल किया जाता रहा है। शहरी क्षेत्र में लोगो को पानी भी नही मिल पा रहा है तीन दिन से पानी आता है। जो पीने के लिए भी पर्याप्त नही है । इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विधायक सिद्धि कुमारी ने अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल को बुलाकर हनुमान नगर में पानी की समस्या और शास्त्री नगर में खारे पानी की समस्या से अवगत करवाया। और कहा मेरी विधानसभा में पानी की समस्या से कोई परेशान नही होनी चाहिए और सात दिन में इस समस्या का समाधान होना चाहिये । अभियंता दीपक बंसल द्वारा कल मौके देखने की बात कही और जल्दी निस्तारण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मनीष सोनी,श्रवण सोनी,पवन शर्मा, मुकेश मीणा,दिलीप सिंह,धनराज शर्मा, विमल पारीक,महेंद्र,अमित,भंवरलाल शर्मा के साथ महिलायें भी उपस्थित रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...