पौधे व ट्री गार्ड लगाने की निविदा की जांच की मांग

  • निविदा देने में हुए घोटाले में जांच की मांग को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • आरोप – नगर परिषद ने एक ही ठेकेदार की निविदा पर दे दिया टेंडर
  • नियम – एक ही निविदा आने पर करना पड़ता है रिटेंडर

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद द्वारा नगर में लगाये गये 6 हजार पौधे में की गई निविदा और पौधे व ट्री गार्ड चोरी होने के संदर्भ में भाजपा पार्षदों ने सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कराने की मांग करते हुये नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा । भाजपा नगर महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी ने बताया, कि नगर परिषद के 60 वार्डो को 10-10 वार्डों के जोन में विभक्त करके नगर परिषद में एक-एक हजार पौधे लगाने के लिए 6 टेंडर किये थे व प्रत्येक जोन में एक-एक निविदा एक ही ठेकेदार को प्राप्त हुई थी और 3 हजार 237 रूपये की दर से टेंडर किया गया था।

ज्ञापन में बताया, कि 3 हजार 237 में से 1180 रूपये ट्री गार्ड एवं 2 हजार 57 रूपये में पौधा, पौधे का रोपण एवं एक साल के लिए रखरखाव का ठेका दिया गया था। भाजपा पार्षदो ने आरोप लगाया कि एक ही निविदा आने पर पुनः रिटेंडर करने का नियम है। एकल निविदा विशेष परिस्थिति में ही स्वीकार की जाती है। प्रदेश के दूसरे शहरों में इन्हीं सालों में बहुत कम दरों में पौधे लगाये गये । भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि है, कि शहर के 15 वार्ड ऐसे है। जहां पौधे लगाने की संभावनाएं ही नहीं है, तो 5 हजार सूखे पौधों का रिकॉर्ड नहीं रखने की बात कही है। उन्होनें जिला कलक्टर से 6 जोन में लगाये गये पौधों के सम्बन्ध में भौतिक सत्यापन करते हुए सम्पूर्ण जांच करने की मांग की ।

इस मौके पर पार्षद छोटू
सिंह, शिव शर्मा, मनोज मेनारिया, सावन्त सिंह, छोटू माली, भोलाराम प्रजापत, पूरण सिंह राणा सहित भाजपा पार्षद मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...