शराब तस्करी में लिप्त मिला सरकारी स्कूल का टीचर

पुलिस ने पिकअप से जब्त की करीब सात लाख रुपए की शराब

भीनमाल (जालोर) @ jagruk janta. भीनमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई पुलिस कार्रवाई में एक शराब तस्कर हत्थे चढ़ गया। यह पिकअप ट्रोलर में शराब ले जा रहा था। आरोपी एक सरकारी विद्यालय में पैराटीचर है, जिसे बच्चों में ज्ञान बांटना था, लेकिन बड़ों को नशा बांटने के काम में लग गया। पुलिस ने करीब सात लाख रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने बताया कि थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर के नेतृत्व में एएसआई प्रेमसिंह समेत टीम ने गुरुवार रात करीब नौ बजे भीनमाल-जालोर मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान रामसीन की तरफ से आ रहे पिकअप ट्रोल आरजे 24 जीए 2027 को रुकवाकर तलाशी ली गई। इसमें विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के २२३ कर्टन भरे मिले। चालक दांतीवास (भीनमाल) निवासी वीराराम पुत्र ईशराराम बिश्नोई से परमिट संबंधित पूछताछ करने पर किसी प्रकार का परमिट नहीं होना बताया। इस पर पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रोलर व शराब जब्त कर ली। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी वीराराम बिश्नोई पूनासा के सरकारी विद्यालय में पैराटीचर के रूप में कार्यरत है। आरोपी से शराब मालिक व ग्राहक व पिकअप ट्रोलर के मालिक सहित अन्य जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414