अब स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री गहलोत : 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम

सीने में दर्द के बाद SMS अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, ब्लॉक आर्टरी को डॉक्टरों ने किया दुरुस्त

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर भंडारी 2 बजे मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटीन जारी करेंगे।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था। चेस्ट में दर्द व सांस में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत की SMS अस्पताल लेकर पहुंचा। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व SMS अस्पताल का प्रबंधन अलर्ट हो गया। अस्पताल में प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल प्राचार्य डॉक्टर सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों ने उन्हें हैंडल किया। यहां जांच होने पर सामने आया कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद गहलोत को एसएमएस के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वस्थ
सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की SMS अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हो गई है। मैं उनके साथ ही अस्पताल में हूं और मुख्यमंत्री एकदम स्वस्थ हैं। राजस्थान की जनता की दुआएं मुख्यमंत्री के साथ हैं।

डोटासरा बोले- 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, सीएम को देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सुबह ओके डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर जांच करवाई तो ब्लॉकेज का पता चला। SMS के डॉक्टरों से सलाह लेकर गहलोत आज सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां बांगड़ यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट के तमाम डॉक्टर्स की टीम ने करीब आधे घंटे मैं उनकी एंजियोप्लास्टी करके एक स्टैंड डाला। डोटासरा ने बताया कि अब गहलोत पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टर 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।

दिल्ली दौरा और सोनिया गांधी से प्रस्तावित मुलाकात स्थगित
मुख्यमंत्री गहलोत का गुरुवार रात को आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। इसके लिए चार्टर विमान को भी स्टैंड बाय रखने के लिए कह दिया गया था, फिर कुछ देर बाद रात को उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उन्होंने दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

चेस्ट में दर्द और जकड़न होने पर आज मेडिकल चेकअप के लिए मुख्यमंत्री SMS अस्पताल पहुंचे। डॉ. रघु शर्मा के बाद मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह भी SMS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुख्यमंत्री गहलोत का हालचाल जाना। एंजियोग्राफी में मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज मिला। डॉक्टरों ने सीसीयू में भर्ती कर मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी कर उस ब्लॉकेज को दुरुस्त कर दिया है। अब उन्हें आराम है।

अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी पॉजिटिव हुई थीं। गहलोत ने 29 अप्रैल को सुबह 9:35 बजे ट्वीट कर लिखा था कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। पिछले दिनों कोविड की दूसरी लहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद से ही मुख्यमंत्री सीएमआर से ही समस्त कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस और वर्चुअल माध्यम से मीटिंग,उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण के कार्य किए हैं। गहलोत लगातार यह दोहरा रहे हैं कि यदि हम भीड़ में जाएंगे, बाहर निकलेंगे तो लोगों की भीड़ साथ चलेगी। फिर यह आरोप लगेंगे कि मुख्यमंत्री खुद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करवा रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...