युवा कलेक्टर मेहता की तत्परता से बरसों पुरानी समस्या का तुरंत हुआ समाधान,भावुक युवक ने जताया आभार

युवा कलेक्टर मेहता की तत्परता से बरसों पुरानी समस्या का तुरंत हुआ समाधान,भावुक युवक ने जताया आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। लूणकरणसर के सोढवाली गांव की पेयजल से जुड़ी पुरानी समस्या का तीन दिनों में समाधान हुआ तो गांव के एक युवक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर नमित मेहता को गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया।
सोढवाली गांव की पेयजल पाइप लाइन टूटी-फूटी और पुरानी थी, जिस वजह से अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा था।  इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर प्रयास किए, लेकिन लाभ नहीं हो सका। अंत में तीन दिन पूर्व जब जिला कलेक्टर को ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में बताया तो, जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालन में विभाग के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त किया। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के बाद वहां के एक युवक ने जिला कलेक्टर को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार जताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414