कार्ड मेकिंग कंपिटिशन के पुरस्कारों की घोषणा

कार्ड मेकिंग कंपिटिशन के पुरस्कारों की घोषणा

बीकानेर@जागरूक जनता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर 20 अगस्त को कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ललित कला अकादमी जयपुर के सहयोग से ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर कार्ड मेकिंग कंपिटिशन का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कला महाविद्यालयों के 77 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा जयपुर की राशी जैन व सानिया पंवार, जोधपुर की अदिति राठौड़, बीकानेर की शुभा सेठिया व भीलवाड़ा की इशिका को प्रतियोगिता में पुरस्कार योग्य घोषित किया गया। अकादमी द्वारा पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपए नकद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल में जगमोहन माथोडिया, वीरेंद्र बन्नू एवं गोपाल शर्मा मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...