केयर हैल्थ इश्योरेंस में डायमंड क्लब सदस्य श्रीराम तिवाड़ी का हुआ सम्मान

बीकानेर@जागरूक जनता।  नोख़ा के बीमा सलाहकार श्रीराम तिवाडी का केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में डायमंड क्लब के सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया । कम्पनी की और से आयोजित क्वाटरली नाइट अवॉर्ड में तिवाड़ी को सम्मानित किया गया ।  कार्यक्रम जयपुर स्थित शिव विहार रिसोर्ट में आयोजित हुवा जहा केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के राजस्थान हेड राहुल पचौरी ने तिवाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर कम्पनी के राजस्थान हैड राहुल पचौरी ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस कम्पनियों में सर्वाधिक क्लेम निस्तारण करने में केयर हेल्थ देश की अग्रिण कम्पनी है । पचौरी ने कहा कि नोख़ा के श्रीराम तिवाड़ी केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में राजस्थान के टॉप अभिकर्ता है और गत वर्ष में तिवाड़ी ने अस्डम, सेंट पीटर्सबर्ग, मास्को, थाईलैंड, दुबई सहित कई देशों की यात्राओं के लिए क्वालीफाई किया है । इस मौके पर श्रीराम तिवाड़ी की पत्नी अंजू तिवाड़ी ने भी गोल्ड क्लब की सदस्यता भी अर्जित करने पर श्रीमति अंजू तिवाड़ी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में कम्पनी के जयपुर हैड पवन पटवा, ब्रांच मैनेजर शशिकांत शर्मा, रवि शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे । तिवाड़ी के इस अचीवमेंट पर अनेक लोगो ने बधाई दी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...