पानी के लिए तरसता बालोतरा शहर

  • अधिकारी अपने रवैये मे मस्त..जनता पानी कि समस्या को लेकर त्रस्त
  • जल विभाग के कर्मचारियों का तानाशाही रवैया.. अधिकारियों द्वारा सही जवाब नहीं देना यह खुला तानाशाही रवैया दिखाई दे रहा है।
  • हर 15 दिनों से पानी कि पाईप लाईन खराब हो जाती है
  • पानी कि दलाली करने में अधिकारी कोई कसर नहीं छोडते

बालोतरा @ jagruk janta। शहर मे पिछलें कही दिनों से पानी कि समस्या को लेकर बालोतरा शहर पुरा तरस रहा है। बालोतरा की जनता के मुख पर एक ही समस्या उजागर रहती है कि पानी नहीं आ रहा है, विधायक सभापति नेताओ द्वारा बडे बडे वादे धरे के धरे रह गए हैं। जनता का कहना है कि विकास करवाना है तो पानी का करवाओ अन्य तो होते रहेंगे जल है तो कल है। जल विभाग के अधिकारियों का खुला तानाशाही रवैया से बालोतरा कि जनता परेशान।जल विभाग के अधिकारियों से पानी की समस्या को लेकर फोन लगाते हैं तो हर बार एक ही बात बोलते हैं पानी की पाईप लाईन फूटी हुई है इस के अलावा इन भ्रष्ट अधिकारियों के पास कुछ जवाब नहीं होता है।अधिकारियों के घर पर समय समय पर पानी पहुंच जाता है तब अधिकारियों को कैसे पता चलेगा कि पानी कि समस्या क्या होती है। अहघ बार तो जल विभाग के अधिकारियों के तानाशाही जवाब सुनकर कान दंग रह जाते हैं। अधिकारियों के चेहते व रिश्तेदारों के घर पर पानी के टेंकर भेज देते हैं तब तक अधिकारियों के पास पानी कि सप्लाई एक दम सुव्यवस्थित है अन्य के लिए पानी नहीं है। यदि पानी कि दलाली करनी है तो यह भष्ट अधिकारी दलाली करने में कोई कसर नहीं छोडते हैं।बालोतरा के शहर के पार्षदों व जनता के द्वारा पानी कि समस्या को लेकर कही बार जल विभाग के आगे पानी कि समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन मटकियां फोड़ी गई पर अधिकारियों व नेताओं के कान पर जू तक नहीं रेग ती है। बालोतरा शहर में एक व्यक्ति कि विशेष कि समस्या नहीं है पुरे बालोतरा शहर की समस्या है। अधिकारी अपने रवैये मे मस्त है और जनता त्रस्त हैं।अधिकारियों व नेताओं को कुछ फर्क नहीं पड रहा है क्योकि उनके घर आवास पर समय पानी पहुंच जाता है तो उनका समस्या का खाख पता होगा। नेता लोग बालोतरा का सब विकास करवा दो जब तक पानी कि समस्या का निस्तारण नहीं करवाओ तब तक जो भी विकास करवाओगे वो धरा के धरा रह जाएगा। बालोतरा शहर कि हर जनता के मुख पर एक ही सवाल है कब पानी कि समस्या कब खत्म होगी।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...