ब्रह्मलीन महंत किशोरपुरी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची दीया कुमारी

  • महंत गद्दी पर आसीन महंत नरेशपुरी महाराज को चादर व श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • मंदिर अधिग्रहण पर बोली सांसद कांग्रेस पार्टी की कब्जा करने की है विचारधारा

मेहंदीपुर बालाजी @ jagruk janta। आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोरपुरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद मंगलवार को राजसमंद सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी मंगलवार को पहली बार सिद्ध पीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची जहां उन्होंने बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की दर्शनों के बाद सांसद ने महंत निवास पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत किशोर पुरी महाराज के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महंत नरेशपुरी महाराज से मिलकर दुख जताया वही बालाजी मंदिर मंहत गद्दी पर आसीन हुए महंत नरेश पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी व महंत नरेशपुरी महाराज को चादर व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।


महंत निवास में काफी देर सांसद ने महंत नरेशपुरी महाराज से मंत्रणा की। इस दौरान मंदिर अधिग्रहण नोटिस के बारे में चर्चा की तो उन्होंने कहा कि मैं महंत किशोरपुरी महाराज को श्रद्धांजलि देने मेहंदीपुर बालाजी आई हूं। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार के धार्मिक मामलों में इंटरफेयर नहीं करना चाहिए यह एक धार्मिक संस्था है और यहां के ट्रस्ट द्वारा कई प्रकार की सामाजिक धार्मिक कार्यों हमेशा किए जाते रहे है।बालाजी ट्रस्ट द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए नि:शुल्क बालिका शिक्षा हेतु स्कूल व कॉलेज बनवाए गए। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह भी करवाया जाता है। गरीबों की सेवा के लिए मंदिर ट्रस्ट हर समय तैयार रहता है। यही नहीं मंदिर ट्रस्ट द्वारा देश में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाती रही है।

मुझे यहां की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं दिखती है उन्होंने कहा कि सरकार को जो भी दिखता है उस पर कब्जा करने की कोशिश करती हैं यह बहुत गलत है और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भी यही है। सांसद ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी धाम बहुत ही सिद्ध स्थान है यहां के महंत किशोर पुरी महाराज का देवलोक गमन की सूचना मिलने पर बहुत दुख हुआ उनके चले जाने से समाज अध्यात्म जगत को बहुत गहरा आघात लगा है उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से समाज में जरूरतमंद लोगों को अच्छा संबल मिला है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद दिया कुमारी का जगह जगह भव्य स्वागत किया। भागीरथ यात्री निवास में समाजसेवी भागीरथ सिंह ने दीया कुमारी को 51 किलो की माला पहनाकर चुनरी उड़ाई और बालाजी महाराज की गद्दा व तस्वीर भेंट की जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूलों से लाद दिया

पंचायत चुनाव में भाजपा का लहराए का परिचय

सांसद ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ता बहुत पॉजिटिव है मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं ऐसे में पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा उन्होंने कहा कि दौसा जिले की सभी पंचायत समिति के प्रधान व जिला प्रमुख भाजपा के ही बनेंगे। इस दौरान भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सैनी जिला महामंत्री लाखन सिंह मंडल अध्यक्ष रमेश मीणा मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मीणा समाजसेवी भागीरथ सिंह,शरद काचो लिया, शशि कवर, बाबूलाल मीणा, रूप सिंह सैनी, लखनपाल,ओमप्रकाश,विशम्भर,महेन्द्र ,सतीश ,अरविन्द गौतम आदि मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...