एसपी चन्द्रा की पुलिस टीम ने चंद घण्टो में ही कर डाला वारदात का खुलासा, आरोपी को पहुँचाया जेल की सलाखों के पीछे

जिले में अपराधियों पर खाकी कप्तान प्रीति चन्द्रा की पुलिस टीम भारी पड़ रही है। रविवार देर रात्रि थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक साथ आधा दर्जन दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का घटनाक्रम के चंद घण्टो में ही आरोपियों को दबोच कर वारदातों से पर्दा उठा दिया है ।

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में अपराधियों पर खाकी कप्तान प्रीति चन्द्रा की पुलिस टीम भारी पड़ रही है । एसपी चन्द्रा द्वारा नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियो के धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, नोखा सीओ नेम सिंह चौहान व प्रशिक्षु आरपीएस प्रेम कुमार के निकटतम सुपरविजन में जसरासर थाना पुलिस ने रविवार देर रात्रि थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक साथ आधा दर्जन दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का घटनाक्रम के चंद घण्टो में ही आरोपियों को दबोच कर वारदातों से पर्दा उठा दिया है । जसरासर थानाधिकारी देवीलाल उपनिरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तीन गाँवो में देर रात्रि को एक साथ आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर उनमें रखा सामान उड़ा ले गए । जिसका मुकदमा दुकानदारों द्वारा दर्ज करवाया गया, साथ ही इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया । इसको लेकर एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिए गए । जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर कुछ संदिग्धो के नाम सामने आए । वंही साइबर सेल से दीपक यादव की इसमे मदद ली गई । जिस पर पुलिस टीम को शातिर चोर का पता लगाने में सफलता हाथ लग गई और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुवे खुमाराम उर्फ उतमाराम पुत्र धर्माराम जाति जाट उम्र 21 साल निवासी साधासर पुलिस थाना जसरासर को प्रकरण दर्ज होने के चंद घण्टो में गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने थाना क्षेत्र के गांव सिनियाला, बेरासर व कुकणिया में कुल छ: दुकानो के ताले तोड़कर वारदात करना स्वीकार किया है । आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है, जिससे और कई वारदाते खुलने की संभावना है ।

इस पुलिस टीम को चंद घण्टो में हाथ लगी सफलता जसरासर थानाधिकारी देवीलाल उनि मय पुलिस टीम में श्रवणराम हैडकानि,सतीश कुमार कानि, प्रेमाराम, अशोक कुमार,रामकुमार कानि पीएस गंगाशहर,दीपक हैडकानि साईबर सैल बीकानेर आदि शामिल रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...