सद्भावना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने दिलाई शपथ

सद्भावना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने दिलाई शपथ

बीकानेर@जागरुक जनता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. धोजक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई l धोजक ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा  हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने जिला परिषद में शपथ दिलाई। वहीं विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में भी कार्मिकों ने सद्भावनाप दिवस की शपथ ली।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...