पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री गांधी का सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिवस

कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली
‘‘सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा‘‘

भीलवाडा। 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सरकार द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । शुक्रवार, 20 अगस्त को मोहर्रम का अवकाश घोषित किए जाने के क
ारण कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार, 19 अगस्त को ही भीलवाड़ा जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने श्री गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई ।

जिला कलक्टर ने सभी को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता व सद्भावना के लिए कार्य करने व हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों द्वारा सुलझाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर श्री नकाते ने प्रधानमंत्री स्व. श्री गांधी द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही कृषि विभाग सहित जिले के समस्त कार्यालयों में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली गई । ’सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’ के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुश्री वंदना खोरवाल, भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी श्रीमती ओमप्रभा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...