जिला स्तरीय जनसुनवाई में 15 प्रकरणों पर हुई चर्चा, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में 15 प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा 9 प्रकरणों को निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का पूर्ण गंभीरता से समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अधिकारी तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ बैठक में आएं। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ग्राम पंचायत सोमलसर का पूर्व का सम्पूर्ण रिकाॅर्ड ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं करवाए जाने के प्रकरण में जिला कलक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। चौपड़ा कटला क्षेत्र के मानवेन्द्र सिंघल के प्रकरण में यूआईटी द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया तथा सात दिनों में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सिंघल ने बताया कि आॅक्शन में खरीदे गए यूआईटी के व्यावसायिक भूखंड में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। इसे हटाने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड द्वारा यूआईटी को डिमांड राशि जमा करवाने के लिए पत्र भेजा गया, लेकिन यह राशि अब तक जमा नहीं करवाई गई है। नोखा के महावीर द्वारा अवैध ईट भट्टे के विरूद्ध कार्यवाही के प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि इसे हटा दिया गया है। माणक चंद जैन के पूगल में 49 बीघा जमीन के खातेदारी अधिकार दिलाने के प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
*जनसुनवाई में आए विभिन्न प्रकरण*
शुक्रवार को ही जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान छत्तरगढ़ तहसील के भानसर निवासी करणी सिंह ने मकान का रास्ता बंद होने तथा कुभाणाबास के पूर्णाराम द्वारा सार्वजनिक आम रास्ता खुलवाने और सरकारी भूखण्डों से अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने इन मामलों को सतर्कता समिति में दर्ज करने के साथ त्वरित कार्यवाही करने को कहा। महिला मंडल शिशु विहार स्कूल की पूर्व आया संतोष देवी ने बताया कि उसकी सेवाएं मार्च 2017 में बंद हो गई, लेकिन अब तक उसकी पेंशन सहित अन्य परिलाभ अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला कलक्टर ने इस प्रकरण को भी सतर्कता समिति में दर्ज करने के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन द्वारा ग्राम पंचायत भलूरी में प्रधानमंत्री आवाय योजना की चयन सूची में अनियमितताओं की शिकायत की। इस संबंध में कार्यवाही के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया। राज विलास काॅलोनी में रहने वाले त्रिलोकी प्रकाश मेहता ने काॅलोनी में किए गए अतिक्रमण हटवाने तथा सिविर लाइन से गंदा पानी आने की जानकारी दी। इस संबंध में कार्यवाही के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना विश्नोई, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...