राजस्थान के बांध भरे 56 प्रतिशत, झमाझम बारिश हुई तो अब हो जाएंगे लबालब, बीसलपुर में आया 6 प्रतिशत पानी

  • मानसून के अगले चरण में लबालब होने की उम्मीद
  • पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत यानि 1600 मिलियन क्यूबिक मीटर ज्यादा पानी की आवक
  • प्रदेश के 117 बांध हुए लबालब
  • बीसलपुर बांध में आया 6 प्रतिशत पानी

जयपुर। RAJASTHNA में जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हुए MONSOON ने दस दिन में ही प्रदेश के बांधों को लगभग तर कर दिया है। झमाझम बारिश के बाद बांध अब 56 प्रतिशत तक भर गए हैं। LAST YEAR अगस्त महीने के मुकाबले इस बार अगस्त माह में बांधों में 1600 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की ज्यादा आवक हुई है। इस बार बीते साल के मुकाबले बांधों में बारिश के पहले दौर में 13 प्रतिशत से ज्यादा पानी आ गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण का मानसून भी अगर झमाझम बारिश वाला रहा तो प्रदेश के बांध छलकने लगेंगे।

प्रदेश के 22 वृहद बांधों की कुल भराव क्षमता 8104.66 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इन बांधों में 12 अगस्त तक 5277.77 मिलियन क्यूबिक मीटर यानि 65 प्रतिशत तक भर चुके हैं। इसी तरह से 4.25 एमक्यूएम भराव क्षमता के 256 बांधों में कुल भराव क्षमता 3656.42 मिलियन क्यूबिक मीटर के 1596 एमक्यूएम यानि 43 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी है। इसी तरह से 4.25 एमक्यूएम भराव क्षमता के 449 बाधों में 28 प्रतिशत तक पानी की आवक हो चुकी है।

117 बांध लबालब,अब रिक्त 277 ही
प्रदेश में मानसून के पहले चरण में 727 बांधों में से 15 जून को पूर्ण रूप से भरे बांधों की संख्या महज 5 थी वहीं अब 117 बांध लबालब भर चुके हैं। आंशिक भरे हुए बांधों की संख्या 157 थी जो अब 311 बांध आंशिक भर गए है। अब रिक्त बांधों की संख्या 277 ही रह गई है। जबकि 15 जून को रिक्त बांधों की संख्या 537 थी।

BISALPUR बांध में आया छह प्रतिशत पानी
15 जून को BISALPUR बांध में कुल भराव क्षमता के 27.77 प्रतिशत पानी थी। इस मानसून की बारिश में बांध में 6 प्रतिशत पानी की आवक हुई है। हांलाकि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी मानूसन का दूसरा चरण शुरू होगा और फिर पानी की आवक होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...