तीसरी लहर: आंशका के चलते 15 से डिग्गी कल्याणजी के पट रहेंगे बंद

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आंशका के चलते 15 से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डिग्गी कल्याणधणी मन्दिर के पट रहेंगे बंद, पुजारी कर सकेंगे सेवा पूजा व आरती

जयपुर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डिग्गी कल्याणधणी मन्दिर में सावनमास की पूर्णिमा एवं पदयात्राओं को मध्यनजर रखते हुए तथा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आंशका के चलते जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशों के बाद उपखण्ड अधिकारी ने आदेश जारी कर मन्दिर के पट 15 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे।

कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश जैन ने आदेश जारी कर बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार डिग्गी पदयात्रा व पूर्णिमा के दौरान होने वाली दर्शनार्थियों की भीड़ को मध्य नजर रखते हुए एवं कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मन्दिर 15 से 22 अगस्त तक आम श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतया बंद रहेगा।

इस अवधि के सेवारत पुजारी सेवा पूजा व आरती सम्बन्धी कार्य पूर्व निर्धारित समयानुसार करेंगे। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था रहेगी। मन्दिर का मुख्य दरवाजा व वीआईपी दरवाजे पर ट्रस्ट अहलकार ताला लगाकर रखेंगे। निकास द्वार का उपयोग केवल ट्रस्ट कर्मचारियों व सेवारत पुजारियो के लिए होगा। इसके अलावा मन्दिर के अन्य सभी दरवाजे बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान भी राज्य सरकार द्वारा कोविड 19 के संबंध जारी सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...