Gujarat High Court के डायमंड जुबली समारोह में PM Modi ने जारी किया डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय समाज में रूल ऑफ लॉ सदियों से सभ्यता और सामाजिक ताने-बाने का आधार रहा है. हमारे प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है ‘न्यायमूलं सुराज्यं स्यात’ यानी सुराज्य की जड़ ही न्याय में है.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (शनिवार को) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस खास मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली (Gujarat High Court Diamond Jubilee) के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत बधाई. गुजरात हाई कोर्ट ने सत्य और न्याय के लिए जिस निष्ठा से काम किया है, उसने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और लोकतंत्र को मजबूत किया है.

न्यायपालिका संविधान की है प्राणवायु
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को दी गई जिम्मेदारी हमारे संविधान के लिए प्राणवायु की तरह है. हमारी न्यायपालिका ने संविधान की प्राणवायु की सुरक्षा का दायित्व पूरी दृढ़ता से निभाया है.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...