कई जगह हाईवे जाम, अजमेर रोड पर भांकरोटा में आधे घंटे बाद ही जाम खुलवाया

  • सीकर रोड पर किसान संगठनों और कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग चक्का जाम किया
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने पार्टी पदाधिकारियों को चक्का जाम सफल बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए थे

जयपुर। किसान आंदोलन के समर्थन और केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस और किसान संगठन आज हाईवे जाम कर रहे हैं। राजधानी जयपुर को जोड़ने वाले हाईवेज पर जगह जगह कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में जाम लगा दिया है। सीकर रोड पर चाैमू के पास किसान महापंचायत के बैनर तले किसानों ने हाईवे जाम किया है। दिल्ली और अजमेर हाईवे के लिंक पर दौलपुरा और टाटियावास के पास आमेर के कांग्रेस नेताओं ने जाम लगाया है। अजमेर रोड पर भांकरोटा में आधे घंटे बाद ही जाम खुलवा दिया गया।

अजमेर रोड पर भांकरोटा में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया,हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों की लंबी कतारें देख पुलिस और कांग्रेस नेताओं ने आपस में सलाह मशिवरा किया और आधे घंटे में ही कांग्रेस नेताओं ने जाम हटाने का फैसला कर लिया। कांग्रेस नेताओं के चक्का जाम हटाते ही अजमेर रोड पर यातायात शुरु हो गया।

कांग्रेस ने 12 बजे से हाईवे जाम का समय दिया था लेकिन कांग्रेस काय्रकर्ता देरी से पहुंचे, इसके चलते अजमेर रोड, सीकर रोड पर देरी से जाम शुरु हुए।

सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का चक्का जाम आंदोलन को समर्थन मिलने के बाद अब राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कई जगह वाहन रुक गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय स्तर पर हाईवे जाम करने की जिम्मेदारियां दी थीं, कांग्रेस विधायक और स्थानीय नेता हाईवे जाम आंदोलन में मौके पर हैं।

राजधानी जयपुर को जोड़ने वाले हाईवे पर जाम का असर

हाईवे जाम का असर राजधानी जयपुर सहित सभी शहरों और सभी हाईवे पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने अलग अलग नेताओं और क्षेत्रीय विधायकों और विधायक उम्मीदवार रह चुके नेताओं को हाईवे जाम की जिम्मेदारी दी है। राजधानी को जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे को बाहर एंट्री प्वॉइंट्स पर जाम किया जा रहा है। सीकर रोड, आगरा रोड, दिल्ली रोड, अजमेर रोड और टोंक रोड पर शहर से कुछ दूरी पर कांग्रेस नेता जाम लगा रहे हैं ।

किसान संगठनों ने चक्का जाम आंदोलन की घोषणा का कांग्रेस ने खुलकर समर्थन देते हुए पार्टी नेताओं को इसे सफल बनाने का टास्क दिया था। एआईसीसी से आए आदेशों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को हाईवे जाम को सफल बनाने में पूरा सहयोग करने के लिए कल ही निर्देश दिए थे, इसके बाद कांग्रेस नेता चक्का जाम के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

आवश्यक सेवाओं को चक्का जाम से मुक्त रखा, एंबुलेंस, स्कूल बस चक्का जाम से मुक्त

तीन घंटे के चक्का जाम से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है। एंबुलेंस, स्कूल बस आ जा सकेंगे। आपातकालीन सेवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को चक्का जाम से छूट रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...

Jail में समय पर सरेंडर नहीं करने पर Asaram के खिलाफ मामला दर्ज

आसाराम रात करीब 10:15 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर...