अमृत महोत्सव पर होगा विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित छात्राओं का सम्मान

अमृत महोत्सव पर होगा विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित छात्राओं का सम्मान

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन अमृत महोत्सव पर विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय से पढ़कर उत्तीर्ण हुई छात्राओं का सत्र 2020-21 में किसी सरकारी सेवा में चयन हुआ हो अथवा जिन छात्राओं ने लेखन, चित्रकारी, नृत्य, भाषण, गायन में महाविद्यालय-विश्वविद्यालय के अलावा कहीं अन्य जगह विशेष उपलब्धि प्राप्त की हो, उन छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के संयोजक डॉ रजनीरमण झा, सदस्य डॉ धनवंती विश्नोई, सुनीता गहलोत  तथा डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा को देनी होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related