स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (दक्षिण) शिवओम दीक्षित ने शुक्रवार को बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकल्प के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को गरीब बच्चों की सेवार्थ 32 सीटर बस भेंट की।

उदयपुर @ जागरूक जनता। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (दक्षिण) शिवओम दीक्षित ने शुक्रवार को बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकल्प के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को गरीब बच्चों की सेवार्थ 32 सीटर बस भेंट की। उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांगों, निर्धनों , मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु व निःशक्त बालकों की अधुनातन शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए इन कार्यों में बैंक की सहभागिता निरन्तर रखने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने स्वागत करते हुए संस्थान की 35 वर्षीय सेवा यात्रा का ज़िक्र किया और दिव्यांगों के लिए निर्माणाधीन 450 बेड के हॉस्पिटल की जानकारी दी। समूह प्रभारी पलक अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार और गरीबों को निःशुल्क राशन पहुंचाने की जानकारी दी।

इस दौरान उपमहाप्रबंधक कुँवर दिनेश प्रताप सिंह तोमर, सहायक महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सुमन सहित उदयपुर आर एन्ड डीबी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।अतिथियों ने झारखंड, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से आये दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर भी प्रदान की। ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा ने आभार प्रदर्शन एवं संयोजन महिम जैन किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...

Jail में समय पर सरेंडर नहीं करने पर Asaram के खिलाफ मामला दर्ज

आसाराम रात करीब 10:15 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर...