सरकार की नीतियों से सीमाएं हो गयी असुरक्षित : राहुल

नयी दिल्ली @ jagruk janta। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं।
उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एवं असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे।
उन्होंने ट्वीट किया “ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।”
एक और ट्वीट में उन्होंने मुंशी प्रेमचंद को उद्धृत करते हुए कहा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है : मुंशी प्रेमचंद”

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...