पुजारी को मंदिर में महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा

मंदिर कमेटी को शिकायत मिली तो पहले सीसीटीवी से रखी नजर; महिला को कमरे में बंद कर भक्तों ने पुजारी को चप्पलों से पीटा

चित्तौड़गढ़ @ jagruk janta। चित्तौड़गढ़ के गंगरार उपखण्ड क्षेत्र में एक मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों ने पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों को मंदिर में पुजारी के गलत काम करने की शिकायत मिली। उन्होंने मंदिर पहुंचकर एक महिला के साथ उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मंदिर में मौजूद प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों और भक्तों ने गुस्से में आकर पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। महिला को कुछ देर तक के लिए कमरे में भी बंद कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मंदिर प्रबंध कारिणी समिति में इस घटना की गंगरार थाना अधिकारी को शिकायत की और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सीसीटीवी कैमरे में देखा था पहली बार, जांच होने के बाद रंगे हाथों पकड़ा

पुजारी गणेश लाल का परिवार भी इस मंदिर में सालों से पूजा पाठ करता आया है। 40 साल का गणेश लाल कई दिनों से मंदिर परिसर में बने कमरे में ही गलत काम कर रहा था। कई बार यहां आने वाले भक्तों ने मंदिर कमेटी को भी इसकी शिकायत की। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी से नजर रखना शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई। मंदिर कमेटी ने गुरुवार को पुजारी को अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने थाने में भी शिकायत दी। उन्होंने कहा कि यदि 3 दिन में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो बाजार बंद किए जाएंगे।

प्राचीन मंदिर है यह

सारणेश्वर महादेव मंदिर गंगरार प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सारणेश्वर महादेव गंगरार का एक पंजीकृत ट्रस्ट है। यह महाभारत काल का प्राचीन मंदिर है। क्षेत्र के लोगों में इस मंदिर की काफी आस्था है। यह ट्रस्ट इस मंदिर की देखरेख का सारा काम करते हैं, जबकि पुजारी को केवल पूजा का अधिकार न्यायालय द्वारा दिलाया हुआ है। ओसरा पुजारी गणेश लाल पुत्र शिव लाल पाराशर मंदिर परिसर में बने कमरे में गलत काम कर रहा था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...