उद्योगों को रात के वक्त सस्ती बिजली देने पर सरकार कर रही विचार— मीणा

सरकार ने प्रदेश में मिशन निर्यातक बनो की शुरुआत की

जयपुर. उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा है कि सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती दरों पर बिजली देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को मिशन निर्यातक कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई राज्य उद्योगों को रात के वक्त सस्ती बिजली दे रहे हैं। इसी तर्ज पर हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की है। जल्द ही इस बारे में निर्णय किया जाएगा। इससे पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीणा ने मिशन के तहत अधिक से अधिक उद्यमियों से निर्यातक बनने के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के कुल निर्यात में महाराष्ट्र का 23 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि हम महज 2 प्रतिशत। सरकार ने निवेश प्रोत्साहन योजना, वन स्टॉप शॉप, एमएसएमई एक्ट जैसे कदम इसीलिए उठाए हैं, ताकि उद्यमियों को अधिक से अधिक फायदा मिल सके। उद्योग मंत्री ने यहां अगस्त तक वन स्टॉप शॉप का कार्यालय बनने, इसी साल 68 उपखडों पर रीको क्षेत्र खोले जाने की बात भी कही। कार्यक्रम में उद्योग सचिव आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने कहा हमारे यहां सिर्फ 5 प्रतिशत उद्यमी ही निर्यात करते हैं, क्योंकि उन्हें इस प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसी गैप को भरने के लिए मिशन शुरु किया गया है। कार्यक्रम में उद्योग आयुक्त अर्चना सिंह ने मिशन की जानकारी दी।

हमारे यहां मेड इन चाइना मूर्तियां
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार चंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में हमारे भगवान की मूर्तियां मेड इन चाइना बिकती हैं। निर्यात के प्रति झिझक रही तो दूसरे देश हमारे यहां व्यापार करेंगे। इस झिझक को मिटाना होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...