पढ़ना लिखना अभियान के तहत बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा प्रारम्भ

पढ़ना लिखना अभियान के तहत बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा प्रारम्भ

बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वावधान् में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढ़ना-लिखना अभियान के अन्तर्गत तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा बुधवार को प्रारम्भ हुई।
  जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि 28 से 30 जुलाई तक चलने वाली तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा जिले के सभी ब्लॉक में नोडल अधिकारी (संबंधित पीईईओ) की देखरेख में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभ हुई ।
    सहायक परियोजना अधिकारी एवं परीक्षा संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित पढ़ना-लिखना अभियान के अन्तर्गत चल रहे साक्षरता केन्द्रों के नवसाक्षरों का पंजीकरण तीन दिन तक किया जा सकेगा। जोशी ने बताया कि अनेक ग्राम पंचायतों में नवसाक्षरों ने उत्सव के रूप में परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर अपना पंजीकरण फार्म भरने के बाद नेशनल ओपन स्कूल नई दिल्ली की बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में भागीदारी निभाई।
जोशी ने बताया कि पहले दिन सात पंचायत समितियों में 2 हजार 47 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी, जिनमें 1 हजार 105 पुरुष एवं 942 महिलाएं परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचकर  परीक्षा में शामिल हुईं। जोशी ने बताया कि बुधवार को सबसे अधिक 802 नवसाक्षर लूणकरणसर में, 385 नोखा में, 272 बीकानेर में, 264 श्रीडूंगरगढ़ में, पाँचू में 195, कोलायत में 85 तथा खाजूवाला में सबसे कम 44 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार एवं शुक्रवार को भी परीक्षा संचालित होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414