पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वॉटर पंप भेंट

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वॉटर पंप भेंट

बीकानेर@जागरूक जनता। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शिवबाडी़ रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर एक्टिविटी के तहत वाटर पंप भेंट किया तथा वाटर सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप भी लगवाए।
इस मौके पर मंडल प्रमुख संजीव सिंह ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया तथा ट्री गार्ड भेंट किए। उपमंडल प्रमुख विष्णुलाल बाना ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा समाज, पर्यावरण एवं मानव हित में की जा रही सीएसआर एक्टिविटी के बारे में विस्तार से बताया तथा भविष्य में भी समाज हित में लगातार कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रामप्रताप गोदारा ने बैंकिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कोरोना महामारी के बाद लोगों को रिलीफ पहुंचाने के उद्देश्य से एफडी जमा पर अन्य बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दर दी गई तथा बहुत ही सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक 6.95% पर होम लोन, 7.40 पर कार लोन, 8.80% पर एजुकेशन लोन, 08.95% दर पर पर्सनल लोन उपलब्ध करवा रही है, जो अन्य मुख्य बैंकों के मुकाबले काफी कम है।
पंजाब नेशनल बैंक के चंद्रकांत व्यास ने बैंक द्वारा घर बैठे खाता खोलने की सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्राहक जिनके पास आधार एवं पैन कार्ड है, वह बिना किसी शाखा में जाए वीडियो के वाई सी के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल www.onlinesb.pnbindia.in पर जाकर खाता खोल सकते हैं। इस प्रक्रिया में वीडियो कॉल के माध्यम से दस्तावेजों की जांच की जाती है। इस मौके पर स्कूल की ओर से प्रिंसिपल उर्वशी शर्मा, व्याख्याता अमरदीप गोदारा एवं पीटीआई रामकिशन मान उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414