पांचू पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को किया नेस्तनाबूद,एसएचओ बिश्नोई के हत्थे चढ़ा मुख्य स्प्लायर्स

नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार तस्करों के जेहन में खलबली मचा रहा है । रोजाना हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से इस काले धंधे में लिप्त तस्करों के आकाओं की तो जैसे दुनियां ही उजड़ गई हो । सूत्रों की माने तो, इन बड़े आकाओं ने पुलिस की बढ़ती कार्रवाई को देखते हुए अपना अवैध धंधा सीमित कर लिया है वंही कुछ छुटभैय्ये तस्कर हिम्मत जुटाकर इस काले धंधे से दो चार पैसे को दोगुना करने में लगे हुए है लेकिन जिला पुलिस की बढ़ती सक्रियता के चलते इनकी आशाएं निराशा में बदल रही है ।

रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करों व अवैध हथियार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बीते सप्ताह की 15 जुलाई को नोखा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी तस्कर की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर्स पाँचू एसएचओ विकास बिश्नोई के हत्थे चढ़ा है ।

एसएचओ बिश्नोई ने बताया बीते सप्ताह की 15 जुलाई को नोखा पुलिस ने 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों ओमप्रकाश व भागीरथ को गिरफ्तार किया था और मामला एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। जिसकी जांच उन्हें सौंपी गई । जांच के दौरान आरोपियों से मुख्य सप्लायर्स के बारे में गहन पूछताछ की गई जिसमें तकनीक सुराग जुटाकर सप्लायर्स के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई गई, और मंगलवार को पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए स्मैक सप्लायर्स तस्कर 24 वर्षीय स्वरुपसर निवासी पुखराज पुत्र नीम्बाराम जाट को पांचू एसएचओ बिश्नोई मय टीम ने दबोच लिया जंहा पूछताछ के बाद आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...