बीकानेर : पुलिस ने विधुत केबल चोरी के आरोपियों को मात्र 12 घण्टो में ही धर दबोचा

बीकानेर : पुलिस ने विधुत केबल चोरी के आरोपियों को मात्र 12 घण्टो में ही धर दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के  ट्यूबवेल से विधुत केबल चोरी के आरोपियों को पुलिस ने घटना के मात्र 12 घंटो में दबोच लिया है आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज काफी मददगार साबित हुए जिसके चलते पुलिस टीम ने आरोपियों को हुलिए के आधार पर गिरफ्त में लिया है । पकड़े गए शातिर चोर आसपास के गांवो के रहने वाले है । श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी ने बताया रविवार सुबह प्रार्थी तेजाराम पुत्र
बद्रीराम शर्मा निवासी हेमासर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया वह गांव में राजकीय ट्यूबवेल चलाता है शनिवार रात्रि लगभग 3 बजे के करीब क्वाटर में रखी 210 मीटर केबल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया । जिसकी रिपोर्ट पर मुकदमा विधुत अधिनियम में दर्ज कर जाँच हेडकॉन्स्टेबल सुरेश कुमार द्वारा शुरू की गई । और साथ ही सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये । जिसमे हुलिए के आधार पर 2 संदिग्ध युवकों को डिटेन किया गया जिनकी पहचान लालचंद पुत्र तुलछाराम जाट उम्र 30   व अशोक पुत्र रामरख जाट उम्र 23  निवासी मुंडसर के रूप में हुई जिनको गांव रामसरा से जरिये फर्द गिरफतार किया गया जिनसे पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी है ।
इस केस को सुलझाने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश ,कमलेश,मुकेश,रामनिवास डीआर का विशेष सहयोग रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...