जुआ सट्टे पर नयाशहर पुलिस ने दी दबिश, मौके से चार जुआरियों को रंगे हाथों जुआ राशि के साथ दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना पुलिस ने शनिवार को जुआ सट्टे पर दबिश देकर मौके से चार जुआरियों को दबोचा है वंही इनके कब्जे से ताश-पत्ती सहित जुआ राशि बरामद की है । थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि शनिवार को पुलिस के मुखबिर से इत्तला मिली कि मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में खुल्लेआम ताश के पत्तो पर दांव लगाया जा रहा है, जिस पर तुरन्त एक टीम को मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 12 के पास ऊन मंडी के पास भेजा गया जंहा टीम ने दबिश देकर जुआ सट्टा खेल रहे चार जुआरियों शौकिन मुसलमान,दिलीप दमामी व हसन,भगतसिह शेखावत को दबोच लिया । आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 52 पत्ती ताश व 1225 रुपये जब्त किये है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुक्ताप्रसाद पुलिस चौकी से पवन कुमार उनि,नयाशहर थाने से रामभरौसी सउनि, कॉन्स्टेबल भूरसिंह आदि ने अंजाम दिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...