भर्ती : IIT मद्रास ने स्टाफ नर्स समेत विभिन्न पदों पर मांगे आवेदन, 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन अप्लाई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने स्टाफ नर्स, जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 92 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पदों की संख्या- 92

पद संख्या
स्टाफ नर्स 3
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर 3
जूनियर सुप्रीटेंडेंट 10
जूनियर इंजीनियर 1
जूनियर असिस्टेंट 30
जूनियर टेक्नीशियन 34
जूनियर टेक्नीशियन (मेंटेनेंस) 6
जूनियर टेक्नीशियन (टेलीफोन) 1
जूनियर लाइब्रेरी टेक्नीशियन 4

योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 27 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और पदानुसार आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

जरूरी तारीखें-

आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जुलाई
आवेदन की आखिरी तारीख- 23 अगस्त
सिलेक्शन प्रोसस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन टेस्ट/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

Gen/ OBC- 300 रुपए
SC/ ST/PwD/महिला- कोई फीस नहीं

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट recruit.iitm.ac.in के जरिए 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...